Bihar News: पुलिस ने ही लूट लिए 35 लाख रुपए, व्यवसायी ने एसपी से लगाई गुहार, हिरासत में लिया गया थानेदार

Bihar News: छपरा में पुलिस ने एक व्यापारी से 35 लाख रुपए लूट लिए. व्यवसायी संगठन ने जिले के एसपी से गुहार लगाई. इसके बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी थानाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया है. जानिए पूरा मामला…

Bihar News: छपरा के मकेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यवसाई से 35 लाख रुपए लूट लिए गए. लूटेरा कोई और नहीं बल्कि खुद पुलिस ही थी. दरअसल थाना प्रभारी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग चल रही थी. इसी दौरान कोलकता का एक व्यवसायी पैसों की वसूली कर लौट रहा था. पुलिस ने गाड़ी जांच के दौरान व्यवसायी के पास 35 लाख रुपए देखे और नीयत डोल गई. थाना प्रभारी पर आरोप है कि उसने वाहन जांच के दौरान आभूषण व्यापारी से लगभग 35 लाख रुपए लूट लिए. 

व्यवसायी ने थानेदार को पहचाना

घटना के बाद पीड़ित व्यवसायी छपरा के स्थानीय व्यवसायियों के पास पहुंचा और घटना की पूरी जानकारी दी. स्थानीय व्यवसायियों ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी. जानकारी मिलते ही एसपी ने तुरंत एक्शन लिया और मकेर थाना के पुलिसकर्मियों की परेड करायी, जिसमें पीड़ित व्यवसायी ने मकेर के थानाधिकारी और ड्राइवर को पहचान लिया. पुलिस अधीक्षक ने मकेर थानाध्यक्ष को तुरंत हिरासत में ले लिया. लेकिन, पुलिस का ड्राइवर भागने में सफल रहा. 

बरामद कर लिए गए हैं 35 लाख रुपए

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की जांच चल रही है. इस घटना में कुछ और पुलिस वाले शामिल हो सकते हैं उनकी भी पहचान की जा रही है. व्यवसायी के 35 लाख रुपए बरामद कर लिए गए हैं. वहीं इस मामले में डीआईजी का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मकेर के थानाधिकारी से पूछताछ जारी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बिहार पुलिस से जुड़ी दूसरी खबर पढ़ें

बिहार के मोतिहारी जिले में पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. घोड़ासहन स्थित सत्यम इंटरप्राइजेज नामक दवा दुकान पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और इंजेक्शन बरामद किए. इस छापेमारी में पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल से ड्रग्स की बड़ी खेप बिहार में लाई जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने दुकान और उसके मालिक के आवास पर कार्रवाई की. पुलिस ने दुकान के मालिक सुरेंद्र प्रसाद जयसवाल के घर से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप बरामद की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र जयसवाल पहले भी नेपाल में ड्रग्स के साथ पकड़ा जा चुका था और जेल में बंद था. हालांकि, जेल से रिहा होने के बाद उसने फिर से इस गैरकानूनी व्यापार में हाथ डाला.

ALSO READ: Bihar Politics: विधानसभा चुनाव के पहले RJD को बड़ा झटका! पार्टी के बड़े नेता थाम सकते हैं CM नीतीश का दामन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >