Bihar News: (ओंकार नाथ मिश्र) ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा 20 मई को घोषित देशव्यापी बंद रहेगी. इसको देखते हुए बक्सर जिला प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहम निर्णय लिया है. प्रशासन ने जिले के 30 प्रमुख मेडिकल हॉल को बंदी के दिन अनिवार्य रूप से खुला रखने का निर्देश दिया है. यह आदेश आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा-3 के तहत जारी किया गया है. ताकि आपात स्थिति में किसी भी मरीज को दवा के लिए परेशान न होना पड़े.
बंद के दौरान भी मिलेंगी आवश्यक दवाएं
औषधि निरीक्षक प्रमोद कुमार दास ने बताया कि हड़ताल के दौरान मरीजों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए चयनित औषधि विक्रय केंद्रों को खुला रखने का निर्देश दिया गया है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध हो सकें.
बक्सर शहर में खुलेंगे 8 प्रमुख मेडिकल हॉल
जिला मुख्यालय बक्सर में कुल 8 मेडिकल हॉल को खुले रखने का आदेश दिया गया है। इनमें शामिल हैं–
- लक्ष्मी मेडिकल हॉल (सदर अस्पताल के सामने)
- आदित्य मेडिकल हॉल (सदर अस्पताल के सामने)
- फरिदिया मेडिकल हॉल (पीपी रोड)
- इंडियन मेडिकल हॉल (धोबीघाट)
- अग्रवाल मेडिकल हॉल (मेन रोड)
- विशाल मेडिकल हॉल (गोलंबर के पास)
- न्यू हंसराज मेडिको (स्टेशन रोड)
- ग्रीन मेडिको (स्टेशन रोड)
औषधि निरीक्षक अजय कुमार रसिक ने इसकी पुष्टि की है.
ग्रामीण क्षेत्रों में भी खुलेंगे चयनित मेडिकल स्टोर
प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार डुमरांव और आसपास के क्षेत्रों सहित कई ग्रामीण इलाकों में भी चयनित मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। इनमें शामिल हैं–
- न्यू शुभम मेडिकल (डुमरांव)
- गोल्डेन मेडिकल हॉल (डुमरांव)
- सिंह मेडिकल हॉल (डुमरांव)
- सरस्वती मेडिकल हॉल (कृष्णाब्रह्म)
- नारायण मेडिकल हॉल (कृष्णाब्रह्म)
- श्री निवास मेडिकल हॉल (कोरानसराय)
- शिवलोक मेडिकल हॉल (कोरानसराय)
- सुशीला मेडिकल हॉल (नया भोजपुर)
- आदर्श मेडिकल हॉल (नावानगर)
- शिवम मेडिकल हॉल (सोनवर्षा)
- आनंद मेडिकल हॉल (सोनवर्षा)
- विजय मेडिकल हॉल (महादेवगंज, सोनवर्षा)
- न्यू जायसवाल मेडिकल हॉल (चौसा)
- न्यू नेहा मेडिकल हॉल (भलुहां)
- राजेंद्र मेडिकल हॉल (तियरा)
- अशोक मेडिकल हॉल (बन्नी)
- न्यू तारा मेडिकल हॉल (धनसोईं)
- विकास मेडिकल हॉल (धनसोईं)
- राहुल मेडिकल हॉल (सिमरी)
- संतोष मेडिकल हॉल (ब्रह्मपुर)
- गोविंद मेडिको (ब्रह्मपुर)
- अशोक मेडिकल हॉल (रघुनाथपुर)
प्रशासन का उद्देश्य
प्रशासन का कहना है कि बंदी के दौरान आम जनता और मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यह कदम उठाया गया है चयनित मेडिकल स्टोर्स के माध्यम से आपातकालीन दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी.
