नामांकन के दौरान आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार गिरफ्तार

नामांकन करने पहुंचे जालसाजी के आरोपित अनिल कुमार राम को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया.

बक्सर. नामांकन करने पहुंचे जालसाजी के आरोपित अनिल कुमार राम को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. भीम आर्मी से जुड़े अनिल कुमार राम के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर उतर प्रदेश की एक महिला के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर एसी-एसटी अधिनियम के तहत एक होमगार्ड के जवान के खिलाफ प्राथमिकी कराने तथा दबाव बनाकर उससे ठगी करने के मामले में टाउन थाने की पुलिस उसे तलाश कर रही थी. इसकी पुष्टि करते हुए टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में अनिल काफी दिनों से फरार चल रहा था. पुलिस को पता चला कि वह नामांकन करने के लिए सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में पहुंचा है. इसके बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. जाहिर है कि अनिल कुमार राम जिले के राजपुर (सु) सीट से आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने के लिए अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित भूम सुधार उप समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी शशि भूषण के कक्ष में पहुंचा था. जिसकी भनक लगने के बाद पुलिस पहुंच गई और उसे दबोच लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >