धनसोई. स्थानीय थाना क्षेत्र के बन्नी गांव में पोखरे में नहाने गये एक युवक की डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान बन्नी निवासी प्रमोद कुमार सिंह के विस वर्षीय पुत्र प्रेमजीत कुमार सिंह के रूप में हुई हैं. ग्रामीणों के अनुसार मृतक अपने दोस्तों के साथ गांव के छठ घाट पर घूमने गया था. सभी को नहाता देख वह भी नहाने के लिए पोखरे में उतरा. ज्यादा पानी होने के कारण वह डूबने लगा, जिससे उसकी मौत हो गयी. शव को निकालने में ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी,बड़े प्रयास करने के बाद शव को पोखरा से निकाला गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया. ग्रामीणों के अनुसार मृतक अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और इसका परिवार आर्थिक स्थिति खराब है. बन्नी के ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
