बक्सर/चौसा : राजपुर थाना क्षेत्र के सिकरौल मध्य विद्यालय में बुधवार की सुबह एक छात्र से छेड़खानी किये जाने से उग्र ग्रामीणों ने शिक्षक की पिटाई कर दी. फिर शिक्षक को कार्यालय में बंद कर दिया गया.
दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को हिरासत में ले लिया. इस दौरान ग्रामीणों ने दो घंटों तक स्कूल का घेराव किया. पुलिस के अनुसार, बुधवार की सुबह छठे वर्ग की छात्र स्कूल आयी थी. इसी बीच छात्र के क्लास टीचर फैयाज अंसारी उसे बुला कर कार्यालय में ले गये और ईल हरकत करने लगे.
इस घटना की खबर फैलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय का घेराव कर दिया. इस कारण विद्यालय में अफरातफरी मच गयी. सूचना पाकर राजपुर के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आइपीएस सत्य प्रकाश दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शिक्षक को हिरासत में लिया. डीएसपी डॉ मो शिब्ली नोमानी ने बताया कि छात्र के बयान पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद शिक्षक को जेल भेज दिया जायेगा.
