लोकसभा चुनाव से पहले हो सकती मेरी हत्या: विधायक

गहराई से हो जांच, तो सामने आयेंगे कई सफेदपोश बक्सर : बक्सर से कांग्रेस के विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने प्रेस वार्ता कर आशंका जतायी की लोकसभा चुनाव के पहले उनकी हत्या हो सकती है. विधायक ने कई सफेदपोश लोगों से भी अपने जान काे खतरा बताया. हालांकि, उन्होंने किसी के नाम […]

गहराई से हो जांच, तो सामने आयेंगे कई सफेदपोश

बक्सर : बक्सर से कांग्रेस के विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने प्रेस वार्ता कर आशंका जतायी की लोकसभा चुनाव के पहले उनकी हत्या हो सकती है. विधायक ने कई सफेदपोश लोगों से भी अपने जान काे खतरा बताया. हालांकि, उन्होंने किसी के नाम का खुलासा नहीं किया है.
विधायक ने कहा कि उन्हें विशेश्वर ओझा की तरह मारने की तैयारी हो रही है. धमकी देनेवाले युवक के पीछे कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं. गिरफ्तार युवक तो बस एक छोटा-सा मोहरा है. विधानसभा चुनाव के बाद से ही कई लोग इस बात से खार खाये हुए हैं कि एक अदना कार्यकर्ता विधायक कैसे बन गया. उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन इस घटना कि गहराई से जांच करता है, तो कई सफेदपोश अपराधी सामने आ जायेंगे. उन्होंने खुलासा किया कि फोन पर उनसे रंगदारी नहीं मांगी गयी, बल्कि जान से मारने की धमकी दी गयी थी.
उल्लेखनीय है कि विधायक से फोन पर अभद्रता से बात करनेवाला सोनू मिश्रा सिकरौल थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी जनार्दन मिश्रा का पुत्र है. टाउन थानाध्यक्ष राघव दयाल ने बताया कि युवक ने स्वीकार किया है कि उसने ही विधायक को फोन किया था और मारने की धमकी दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >