नावानगर : सोनवर्षा ओपी के इकिल गांव के समीप मंगलवार की रात एनएच 30 पर मार्शल व ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गये. घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आरा रेफर कर दिया गया.
पुलिस के अनुसार, सोनवर्षा ओपी के मड़िया गांव के नथुनी यादव के यहां से तिलक दिनारा जा रहा था. तिलक में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर ग्रामीण जा रहे थे.
इसी बीच एनएच 30 पर इकिल गांव के समीप मार्शल व ट्रैक्टर में टक्कर हो गयी. टक्कर में ट्रैक्टर पलट गया, जिससे उस पर सवार डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गये. घायलों में लाल बिहारी महतो, सुरेश सिंह और ट्रैक्टर ड्राइवर झागा सिंह को गंभीर हालत में आरा भेजा गया है. पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है.
