गोदाराम हत्याकांड में एक गिरफ्तार

डुमरांव : मिशन अस्पताल में विगत दिनों रसोइया कंसिया गांव निवासी गोदाराम को पीट कर जख्मी कर दिया गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस हत्याकांड को लेकर मृतक की पत्नी चमेली देवी ने पुराना भोजपुर के चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. छापेमारी के दौरान शुक्रवार की देर शाम ओपी […]

डुमरांव : मिशन अस्पताल में विगत दिनों रसोइया कंसिया गांव निवासी गोदाराम को पीट कर जख्मी कर दिया गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस हत्याकांड को लेकर मृतक की पत्नी चमेली देवी ने पुराना भोजपुर के चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. छापेमारी के दौरान शुक्रवार की देर शाम ओपी पुलिस ने पुराना भोजपुर से हत्याकांड के आरोपित राजदेव राम की पत्नी मरियम देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
गौरतलब हो कि छह जून को मिशन अस्पताल में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद गोदा की मौत हो गयी थी. अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के परिजनों ने सात जून को डुमरांव थाने में गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी उपेंद्र शर्मा के समक्ष हो-हंगामा किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >