राज्य सरकार के खिलाफ हाइकोर्ट जायेंगे एएसवीकर्मी

बक्सर : बिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने शनिवार को एक बैठक की. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम कुशवाहा ने की. बैठक में स्वयंसेवकों की सेवा रद्द करने की घोर निंदा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एएसवी के खिलाफ जिस तरह का निर्णय लिये हैं, वह अन्यायपूर्ण है. स्वयंसेवकों […]

बक्सर : बिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने शनिवार को एक बैठक की. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम कुशवाहा ने की. बैठक में स्वयंसेवकों की सेवा रद्द करने की घोर निंदा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एएसवी के खिलाफ जिस तरह का निर्णय लिये हैं,

वह अन्यायपूर्ण है. स्वयंसेवकों ने इसके खिलाफ हाइ कोर्ट जाने का निर्णय लिया है. इसके लिए 20 जून को किला मैदान में सभी एएसवी कर्मियों को बुलाया गया है. सभी एएसवीकर्मी अपने साथ एडमिट कार्ड और पेपर लेकर आयेंगे. और आगे की तैयारी पर यहीं पर चर्चा की जायेगी. और सरकार के िखलफ कोर्ट हमलोग जायेंगे. इस अवसर पर हेमंत कुमार, चितरंजन तिवारी, विनोद कुमार, विजय दुबे आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >