राजस्व लाखों में,सुविधा गिनती की

अनदेखी. चौसा रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर नहीं होने से परेशानी आरक्षण की व्यवस्था नहीं होने से दर्जनों गांवों के लोगों को जाना पड़ता है बक्सर चौसा : चौसा रेलवे स्टेशन पर कंप्यूटरीकृत टिकट काउंटर होने के बावजूद अभी तक ट्रेनों में सीट रिजर्व कराने के लिए आरक्षण काउंटर की व्यवस्था नहीं हो सकी. स्टेशन […]

अनदेखी. चौसा रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर नहीं होने से परेशानी

आरक्षण की व्यवस्था नहीं होने से दर्जनों गांवों के लोगों को जाना पड़ता है बक्सर
चौसा : चौसा रेलवे स्टेशन पर कंप्यूटरीकृत टिकट काउंटर होने के बावजूद अभी तक ट्रेनों में सीट रिजर्व कराने के लिए आरक्षण काउंटर की व्यवस्था नहीं हो सकी. स्टेशन पर आरक्षण काउंटर नहीं होने की वजह से क्षेत्र के लोगों को एक्सप्रेस ट्रेनों में बर्थ रजिर्व कराने के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है. प्रतिदिन अप व डाउन में दर्जनों एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराववाले इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन से विभाग को प्रतिमाह लगभग पांच लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति होती है, लेकिन आरक्षण की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी भी उठानी पड़ती है.
बक्सर के अलावे यूपी व कैमूर से भी आते हैं यात्री : बिहार व उत्तरप्रदेश की सीमा पर अवस्थित चौसा स्टेशन पर चौसा, इटाढ़ी, राजपुर प्रखंड के अलावे सीमावर्ती कैमूर व रोहतास जिले के लोगों के साथ-साथ यूपी के गंगा पार इलाकों के लोग भी यहीं से ट्रेन पकड़ने पहुंचते हैं. रेल कर्मियों ने बताया कि स्टेशन पर आरक्षण की व्यवस्था नहीं रहने से आये दिन रोज आरक्षण करानेवाले दर्जनों लोग वापस चले जाते हैं. आरक्षण की व्यवस्था चालू होने पर यहां राजस्व में उगाही बढ़ने की प्रबल संभावना है.
प्रतिदिन हजारों यात्री करते हैं सफर : प्रतिदिन सैकड़ों यात्री यहां से ट्रेन पकड़ कर यात्रा प्रारंभ करते हैं. लेकिन, आरक्षण की सुविधा नहीं होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है. राजेंद्र प्रसाद वर्मा, अजय कुमार, श्रीराम तिवारी, योगेंद्र प्रसाद, मुकेश कुमार श्रीवास्तव आदि लोगों ने दानापुर रेलमंडल के महाप्रबंधक व रेल राज्य मंत्री से यात्री सुविधाओं को देखते हुए चौसा स्टेशन पर आरक्षण काउंटर को खुलवाने की मांग की है.
क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में चौसा स्टेशन मास्टर एसपी सिंह का कहना है कि विभाग द्वारा स्टेशन में दो अतिरिक्त कंप्यूटर सेट बहुत पहले ही उपलब्ध करा दिये गये हैं. ऑपरेटर की उपलब्धता के बाद जैसे ही वरीय पदाधिकारियों का निर्देश मिल जायेगा दोनों कंप्यूटर चालू कर दिये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >