बक्सर : किराना व्यवसायी प्रभात कुमार केसरी की शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने चाकू गोद और रॉड से पीट कर हत्या कर दी. घटना थाने से कुछ ही दूरी पर गोला बाजार की है. सूचना मिलते ही पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया है.
हत्या के बाद लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन करते हुए मुनीम चौक पर आगजनी की व यातायात को बाधित कर दिया. परिजनों के बयान पर छह पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार, व्यवसायी प्रभात का पैसे के लेन-देन को लेकर मिंटू कुमार से दो घंटे पहले विवाद हुआ था. स्थानीय लोगों ने किसी तरह मामले को शांत करा दिया था. देर रात प्रभात घर जा रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाये नामजदों ने चाकू और रॉड से हमला कर दिया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद लोगों
