सरकारी रुपयों का हो रहा है दुरुपयोग
राजपुर : आमजनों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देश के बाद लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के तहत प्रखंड के नागपुर, देवढ़ियां के जमौली, हेंठुआ और प्रखंड मुख्यालय परिसर राजपुर में बनाये गये जलमीनार इस समय शोभा की वस्तु बन कर रह गये हैं.
विदित हो कि आमजनों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग के द्वारा पहल करके इन गांवों में पानी टंकी के साथ पूरे गांव में पाइप लाइन बिछायी गयी है, ताकि लोगों को समय पर पानी मिल सके़ इसके साथ ही इन जलमीनारों के रखरखाव और सही समय पर पानी देने के लिए सरकार की ओर से ऑपरेटरों को भी बहाल किया गया है, लेकिन इसके बावजूद इन पानी टंकियों से लोगों को जलापूर्ति की सप्लाई नहीं की जाती है़
शायद ही कोई जलमीनार होगा, जहां से पानी की सप्लाई होती है़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में तो जब कभी भीड़ लगती है, तो पानी सप्लाई होता है. इसके बाद बंद ही रहता है़ यहीं हाल हेंठुआ में लगे जलमीनार का है. इस गांव के रहनेवाले राजू रजक और हरिनारायण सिंह ने बताया कि मीनार तो बन कर तैयार है, पाइप लाइन भी बिछ गयी है है, लेकिन पानी की सप्लाई कभी नहीं की गयी. यही हाल नागपुर और जमौली का भी है.
