बक्सर स्टेशन पहुंची बम निरोधक टीम

बक्सर : माओवादियों द्वारा बक्सर स्टेशन को उड़ाने की धमकी भरा पत्र भेजने के बाद रेल प्रशासन पूरी तरह सजग हो गया है. गुरुवार को बम निरोधक दस्ते की टीम बक्सर स्टेशन पर पहुंची, जहां कई स्थलों का मेटल डिटेक्टर के द्वारा जांच की. इसके साथ ही स्टेशन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है. […]

बक्सर : माओवादियों द्वारा बक्सर स्टेशन को उड़ाने की धमकी भरा पत्र भेजने के बाद रेल प्रशासन पूरी तरह सजग हो गया है. गुरुवार को बम निरोधक दस्ते की टीम बक्सर स्टेशन पर पहुंची, जहां कई स्थलों का मेटल डिटेक्टर के द्वारा जांच की. इसके साथ ही स्टेशन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है. आने-जानेवाले यात्रियों के सामान की सघन तलाशी ली जा रही है.

इस दौरान टीम ने स्टेशन परिसर में कई जगहों पर मेटल डिटेक्टर से जांच की. बता दें कि बुधवार को माओवादियों ने धमकी भरा पत्र भेज कर स्टेशन प्रबंधक को बिहार छोड़ कर बाहर चले जाने नहीं, तो स्टेशन को उड़ा देने की धमकी दी थी. जिसके बाद से पूरी तरह प्रशासन सख्त हो गया है. रेल एसपी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच करते हुए बम निरोधक टीम को बक्सर रेलवे स्टेशन भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >