चालक की दिलेरी से बची आधा दर्जन लोगों की जान

चौसा : मोहनिया मार्ग पर निकृष गांव के पास सुनसान जगह पर सोमवार को अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार में घायल हो छटपटा रहे फंसे लोगों के लिए रामपुर का संजय ड्राइवर फरिश्ता बन कर पहुंच गया और अपने साथियों के साथ कार के शीशे तोड़ कर सभी लोगों को बाहर निकाला और अपनी […]

चौसा : मोहनिया मार्ग पर निकृष गांव के पास सुनसान जगह पर सोमवार को अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार में घायल हो छटपटा रहे फंसे लोगों के लिए रामपुर का संजय ड्राइवर फरिश्ता बन कर पहुंच गया और अपने साथियों के साथ कार के शीशे तोड़ कर सभी लोगों को बाहर निकाला और अपनी जीप पर बैठा पीएचसी में भरती कराया.

अगर संजय समय से घटनास्थल पर नहीं पहुंचा होता, तो कार में फंसे सभी की जान भी जा सकती थी. क्षेत्र के लोगों में संजय की दिलेरी की चर्चा दिन भर होती रही.बाद में चौसा पीएचसी में बीडीओ समेत पुलिस पदाधिकारी भी पहुंचे और डाॅक्टरों द्वारा किये जा रहे इलाज पर संतोष जताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >