बक्सर : जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मार्च को किला मैदान में विकलांगता जांच एवं प्रभारीकरण शिविर लगाने का निर्देश जिला सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा सदर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया है. पूर्व की भांति इस साल भी जिला स्थापना दिवस के अवसर पर किला मैदान में जांच शिविर का आयोजन किया गया है.
गौरतलब है कि जिला स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए जिले के विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति व आयोजन किया जाता है. इसी आयोजन के तहत 17 मार्च को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर किला मैदान में सदर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को शिविर में चिकित्सक दल को सुनिश्चित करने का निर्देश जिला सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा दिया गया है. इसमें विकलांगों की जांच व प्रमाण पत्र दिया जायेगा.
