बक्सर : सदर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को कई प्रत्याशियों ने पंचायत चुनाव से नाम वापस ले लिया है. नाम वापसी को लेकर प्रखंड परिसर में गहमागहमी बनी रही.बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया.
उन्होंने बताया कि मुखिया से 10 प्रत्याशियों जिसमें छह महिला, छह पुरुष, बीडीसी से एक महिला प्रत्याशी, सरपंच पद से एक पुरुष प्रत्याशी, वार्ड सदस्य से एक महिला प्रत्याशी और पंच सदस्य से एक पुरुष प्रत्याशी ने नाम वापस कर लिया है.
