होली से पहले खूब उड़ रहा गुलाल

चक्की/डुमरांव/राजपुर : आसन्न पंचायत चुनाव के लिये प्रखंड मुख्यालय पर हो रहे नामांकन के दूसरे दिन मुखिया पद के छह नामांकन सहित कुल 22 लोगों भिन्न -भिन्न पदों के लिये नामांकन दाखिल किया़ मुखिया पद के लिये चक्की पंचायत से वर्तमान मुखिया श्रीभगवान सिंह सहित अनूप रंजन कुमार ने परचा दाखिल किया. जवहीं दियर पंचायत […]

चक्की/डुमरांव/राजपुर : आसन्न पंचायत चुनाव के लिये प्रखंड मुख्यालय पर हो रहे नामांकन के दूसरे दिन मुखिया पद के छह नामांकन सहित कुल 22 लोगों भिन्न -भिन्न पदों के लिये नामांकन दाखिल किया़ मुखिया पद के लिये चक्की पंचायत से वर्तमान मुखिया श्रीभगवान सिंह सहित अनूप रंजन कुमार ने परचा दाखिल किया.
जवहीं दियर पंचायत से उर्मिला देवी, चंदा से अखिलेश कुमार तथा अरक पंचायत से कलावती देवी व मालती देवी ने परचा दाखिल किया़ बीडीसी पद के लिये भी कुल छह लोगों ने नामांकन किया, जिनमें चक्की पश्चिमी से दिनेश राम, चक्की पूर्वी मोहन कुमार, जवहीं दियर से संतोष यादव, चंदा से सीमा देवी, अरक से कमलेश रजक व भोला पासवान ने नामांकन किया़ सरपंच पद के लिये अरक से वीना देवी, जवहीं दियर से प्रभावती देवी, चंदा से दिनेश तिवारी ने परचा दाखिल किया़ वहीं, पंच के लिए केवल एक नामांकन अरक के राजेंद्र प्रसाद सहित वार्ड सदस्य के छह लोगों ने किया.
नामांकन के दूसरे दिन रहा उत्साह
डुमरांव़ सोमवार को नामांकन के दूसरे दिन प्रत्याशियों में खासा उत्साह दिखा़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए 221 प्रत्याशियों द्वारा नामाकंन किया गया़ हालांकि तेज बारिश के कारण करीब दो घंटे तक नामांकन प्रक्रिया बाधित रहा़ बारिश बंद होते ही विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवार परचा दाखिल को लेकर पहुंचने लगे़ घंटे भर के बाद प्रत्याशियों व समर्थकों की भीड़ से मुख्यालय के आसपास जाम का नजारा दिखने लगा़ उम्मीदवारों के परचा दाखिल करने के बाद समर्थकों द्वारा जमकर अबीर-गुलाल उड़ाये गये. समर्थक अपने उम्मीदवार को माला पहनाने के लिए काफी उत्साहित दिखें. नामांकन के दौरान प्रखंड परिसर में पुलिस प्रशासन की चाक-चौकस व्यवस्था रही. प्रत्याशियों के जुलूस व समर्थकों के वाहन काफिलें को लेकर प्रशासन ने वीडियोग्राफी करायी़ निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ जनार्दन तिवारी ने बताया कि मुखिया 64, सरपंच 9, बीडीसी 46, वार्ड सदस्य 92, पंच सदस्य 10, एवं जिला पार्षद पद पर 10 उम्मीदवारों सहित कुल 221 लोगों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया़ निर्वाचन पदाधिकारी की माने, तो सबसे अधिक वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन किया हुआ़
भीड़ से पटा रहा प्रखंड मुख्यालय राजपुर
राजपुर. तीसरे चरण में होनेवाले मतदान के लिए राजपुर में चल रहे नामांकन के पांचवें दिन मुखिया पद के कुल 42 उम्मीदवारों ने नामांकन का परचा दाखिल किया़ नामांकन के दौरान प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से आये सैकड़ों समर्थकों से प्रखंड मुख्यालय परिसर भरा रहा़ नामांकन के दौरान मंगरॉव पंचायत से मुखिया मकरध्वज सिंह विद्रोही, बारूपुर से पूजा तिवारी, आरती देवी, सिकठी से सिद्धनाथ सिंह, अरविंद कुमार सिंह, हरपुर से राजीव रंजन उर्फ डॉ मंटु, समहूता से रूबाना परवीन, हेठुआ से चंद कुंज, रमावती देवी, दुल्फा से सीमा देवी, रसेन से रवींद्र राम, सिकठी से संजय सिंह, बन्नी से रेहाना खातून, कैथहरकला से रीता पांडेय, पूर्व बीडीसी जानकी देवी, खीरी से रमेश ठाकुर, नागपुर से सुजीत कुमार पांडेय सहित मुखिया पद के कुल 84 लोगों ने नामांकन किया.
बारिश में दो घंटे तक नहीं पहुंचे उम्मीदवार
डुमरांव़ : पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को बारिश ने पंचायती पदों के नामांकन पर करीब दो घंटे तक पानी फेर दिया़ दोपहर बाद प्रखंड मुख्यालय में पदों के नामांकन को लेकर उम्मीदवार पहुंचने लगे़ देखते-ही-देखते नामांकन को लेकर दर्जनों उम्मीदवारों ने अपने प्रस्तावकों व समर्थकों के साथ पहुंच कर परचा दाखिल किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >