महिला सीटों पर पुरुषों के नामांकन से दो नामांकन रद्द

बक्सर : बक्सर सदर प्रखंड में पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की हुई स्कूटनी के बाद दो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द कर दिये गये.खुटहा पंचायत के वार्ड नंबर पांच से सरोज सिंह का नामांकन रद्द किया गया.वहीं, बरुणा पंचायत के वार्ड नंबर 12 से शिवशंकर दुबे का नामांकन पत्र रद्द किया गया. […]

बक्सर : बक्सर सदर प्रखंड में पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की हुई स्कूटनी के बाद दो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द कर दिये गये.खुटहा पंचायत के वार्ड नंबर पांच से सरोज सिंह का नामांकन रद्द किया गया.वहीं, बरुणा पंचायत के वार्ड नंबर 12 से शिवशंकर दुबे का नामांकन पत्र रद्द किया गया.
ये दोनों ही क्षेत्र महिला के लिए सुरक्षित था और इन पदों के लिए पुरुषों ने नामांकन कर दिया था, जिसके कारण दोनों नामांकन रद्द कर दिये गये. बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि दो नामांकन पत्र रद्द होने के बाद अब पंच पद के लिए 215 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं.
वहीं, बीडीसी पद के लिए कुल 174 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था और सभी नामांकन वैध पाये गये. इसी तरह मुखिया और सरपंचों के लिए किये गये नामांकन भी वैध पाये गये हैं. मुखिया पद के लिए मैदान में 244 लोग हैं.वहीं, सरपंच के लिए कुल 78 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था और सभी के नामांकन वैध पाये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >