पशु लूटकांड में एक और गिरफ्तार

दो अन्य अब भी फरार छापेमारी जारी बक्सर : पशु व्यवसायियों से लूट के मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है. इससे पूर्व चार आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था. अब भी इस कांड में दो आरोपित फरार हैं. पुलिस का दावा है कि शीघ्र […]

दो अन्य अब भी फरार छापेमारी जारी

बक्सर : पशु व्यवसायियों से लूट के मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है. इससे पूर्व चार आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था. अब भी इस कांड में दो आरोपित फरार हैं. पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही शेष दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
डीएसपी शैशव यादव ने बताया कि इटाढ़ी थाना क्षेत्र में पशु व्यवसायियों से चार लाख रुपये की लूट हुई थी, जिसमें पढ़ने-लिखनेवाले छात्रों ने लूटपाट को अंजाम दिया था. गिरफ्तार पांचवां आरोपित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिल्की का रहनेवाला जितेंद्र राम पिता राम सागर राम बताये जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >