स्कॉर्पियो व 40 लीटर डीजल बरामद

तेल चुरानेवाले गिरोह को पुलिस ने खदेड़ा बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा गोला में रेलवे क्राॅसिंग के पास डीजल-पेट्रोल चुरानेवाले अपराधियों को पुलिस ने दबोचने की कोशिश की, मगर पुलिस जीप में धक्का मारते हुए सभी तेल चोर भाग निकलने में सफल हो गये. हालांकि तेल चोरों का एक स्कॉपियो और चोरी किया […]

तेल चुरानेवाले गिरोह को पुलिस ने खदेड़ा

बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा गोला में रेलवे क्राॅसिंग के पास डीजल-पेट्रोल चुरानेवाले अपराधियों को पुलिस ने दबोचने की कोशिश की, मगर पुलिस जीप में धक्का मारते हुए सभी तेल चोर भाग निकलने में सफल हो गये. हालांकि तेल चोरों का एक स्कॉपियो और चोरी किया गया 40 लीटर डीजल मुफस्सिल पुलिस ने बरामद कर लिया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि स्कॉर्पियो द्वारा तेल चोरी की सूचना मिली थी और चार लोग तेल निकाल रहे थे,
तभी मौके पर पुलिस पहुंच गयी. पुलिस को देखते ही तेल चोर भाग निकलने में सफल हो गये. भागते समय उन चोरों ने पुलिस जीप को धक्का मार क्षतिग्रस्त कर दिया. इस संबंध में पुलिस ने एक मामला दर्ज की है. बता दें कि जिले में वाहन चोरी व खड़े वाहनों व तेल टैंकरों से तेल चोरी की घटना आज कल बढ़ गयी है. पुलिस के पास इस संबंध में अक्सर शिकायतें मिलती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >