बक्सर : बक्सर स्टेशन पर जीआरपी थाने का फोन आज कई दिनों से खराब है. पूर्व में थाने में रेलवे का फोन 524 नंबर लगा था, मगर वह भी काम नहीं कर रहा है. पिछले 15 दिनों से फोन खराब रहने के कारण जीआरपी को खासे परेशानी हो रही है. वैसे भी जीआरपी थाना आमजन से कटा हुआ है.
क्योंकि यहां भारत संचार निगम का कोई टेलीफोन आज तक नहीं लगा और थानाध्यक्ष के मोबाइल फोन से ही आमजन सूचना लेते और देते हैं. इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि केबल कटने के कारण रेलवे स्टेशन के कई फोन कट गये थे, मगर हाल में कटे सारे फोनों को चालू कर दिया गया, लेकिन जीआरपी का फोन खराब ही रह गया. इस संबंध अधिकारियों ने बताया कि आसपास के स्टेशनों से सूचना एकत्र करने में परेशानी होती है.
