राजपुर : त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2016 के लिए मुखिया, सरपंच, बीडीसी,वार्ड सदस्य, पंच सदस्य के नामांकन के लिए मंगलवार से नाजीर रसीद कटना शुरू हो जायेगा़ उक्त आशय की जानकारी देते हुए बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि राजपुर के तीसरे चरण में होनेवाले मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया आठ मार्च से 15 मार्च तक चलेगी़.
इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं, जिसको लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित हरियाली सभागार में प्रखंड के सभी कर्मियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान सभी कर्मियों को अपने-अपने कार्यों एवं दायित्वों की जानकारी दी गयी. इस मौके पर लोकजीत कुमार, पीओ गौरव कुमार गुप्ता के अलावा सभी पीआरएस, इंदिरा आवास सहायक, पंचायत सचिव एवं अन्य कर्मी मौजूद थे.
