वारदात. डेढ़ लाख नकद समेत दो लाख के गहने ले गये डकैत

शादी के घर में हुई लाखों की डकैती बक्सर से शनिवार को बरात जानी थी बीएसएफ जवान की बक्सर : सिकरौल थाना अंतर्गत सतोहरी गांव में डकैतों ने शुक्रवार की रात मकान के पीछे से घर में घूस कर करीब दो लाख रुपये के गहने और डेढ़ लाख रुपये नकद की डकैती कर ली. घर […]

शादी के घर में हुई लाखों की डकैती

बक्सर से शनिवार को बरात जानी थी बीएसएफ जवान की
बक्सर : सिकरौल थाना अंतर्गत सतोहरी गांव में डकैतों ने शुक्रवार की रात मकान के पीछे से घर में घूस कर करीब दो लाख रुपये के गहने और डेढ़ लाख रुपये नकद की डकैती कर ली. घर में शादी का माहौल था और शनिवार को बरात जानेवाली थी,जिसकी तैयारी घरवालों ने की थी. शादी बक्सर से हो रही थी और घर के सारे लोग व महिलाएं बक्सर आ चुके थे़ जिस समय डकैत घर के अंदर प्रवेश किये, उस समय लड़के के चाचा रामाश्रय तिवारी और कुछ लोग थे.हथियार बंद डकैतों को देख घर के लोग कोई विरोध नहीं कर सके और डकैत आराम से गहने और रुपये लेकर निकल गये.
रामाश्रय तिवारी का भतीजा विनोद कुमार तिवारी जो बीएसएफ में जवान है,उसकी बरात शनिवार को बक्सर से जानी थी. इस बात की भनक गांव के कई लोगों को थी और कई लोग आमंत्रित भी थे.गांव से भी कई लोग बक्सर आ चुके थे. अंधेरे का फायदा उठाकर मकान के पीछे से पुराने छोटे दीवार को फांद कर डकैत घर के अंदर आ गये और घटना को अंजाम दिये. डकैतों ने मुंह ढंक रखा था, जिसके कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी. हालांकि घर के लोगों को इस डकैती में कुछ जाने-पहचाने लोगों पर शंका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >