बक्सर : रविवार की सुबह जब लोगों की जब नींद खुली, तो सड़क पर पूरी तरह कुहासा नजर आया. सुबह तीन बजे से दिन के 10 बजे तक इतना गहरा कुहासा था कि लोगों को पास की चीज नजर नहीं आ रही थी. कुहासा दिन के 12 बजे के करीब साफ हुआ, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली. स्कूलों में छुट्टी होने के कारण स्कूली बच्चों को परेशानी नहीं हुई,
मगर सुबह में टहलनेवालों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी. सुबह पांच बजे टहलनेवाले लोग घरों से जब बाहर आये, तो चारों ओर कुहासा देख कर थोड़ी देर के लिए सहम गये और सुबह सात बजे से जब धुंध थोड़ा हल्का हुआ, तो लोग मॉर्निंग वाॅक के लिए निकले. शहर में चलनेवाली गाड़ियां भी 12 बजे दिन तक हेडलाइट के सहारे चलती नजर आयीं.
गाडि़यों को चालकों ने गहरे धुंध के बीच धीरे-धीरे चलाया, जिससे कोई हादसा नहीं हुआ. वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में कुहासे की बजह से बाजारों में दुकानें लेट से खुलीं, जिससे सुबह दस बजे तक सन्नाटा पसरा रहा़
