घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म

ब्रह्मपुर : ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में 25 साल की शादीशुदा महिला के साथ घर में अकेली पाकर गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया. घटना के बाद युवक फरार हो गया. दुष्कर्म पीड़िता ने ब्रह्मपुर थाने में जाकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने मामले को बक्सर महिला थाने को स्थानांतरित […]

ब्रह्मपुर : ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में 25 साल की शादीशुदा महिला के साथ घर में अकेली पाकर गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया. घटना के बाद युवक फरार हो गया. दुष्कर्म पीड़िता ने ब्रह्मपुर थाने में जाकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने मामले को बक्सर महिला थाने को स्थानांतरित कर दिया है.
प्रशिक्षु डीएसपी अजय प्रसाद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घर में अकेली महिला मीना(काल्पनिक नाम) को देख कर गांव के ही कामेश्वर पासवान नामक युवक घर में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती की. घटना के बाद पीडि़ता ने थाने में जाकर प्राथमिकी दर्ज करायी. बताया जाता है कि घर के अन्य सदस्य घटना के समय शादी समारोह में गये हुए थे और महिला घर में अकेली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >