बक्सर : बक्सर-आरा रेलखंड के रघुनाथपुर स्टेशन पर सिंगनल फेल हो गया, जिससे महानंदा एक्सप्रेस और अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन को मेमो देकर चलाया गया. इस दौरान यात्रियों को खासी परेशानी हुई.
अचानक सिंगनल फेल होने से ट्रेनों को तत्काल रोक दिया गया. इसकी सूचना मिलते ही अधिकारी हरकत में आ गये और विभाग के टेकनिकल विभाग को तुरंत सिंगनल दुरुस्त करने का आदेश दिया,लेकिन काफी विलंब होने के कारण ट्रेनों को मेमो के सहारे आगे की ओर रवाना किया गया.
