प्रेमप्रकाश को गोली मारने वाले आरोपितों में एक गिरफ्तार

प्रेमप्रकाश को गोली मारने वाले आरोपितों में एक गिरफ्तार-अब भी इस कांड के दो आरोपित सन्नी और नन्हें फरार -न्यायालय ने जारी किया कुर्की और इश्तेहार का आदेश -आज ढोल बजा कर घर के बाहर चिपकाया जायेगा इश्तेहार-छेड़खानी के मामले का फरार अभियुक्त गोपाल उर्फ सन्नी भी हुआ गिरफ्तारबक्सर. अधिवक्ता प्रेम प्रकाश सिन्हा के मामले […]

प्रेमप्रकाश को गोली मारने वाले आरोपितों में एक गिरफ्तार-अब भी इस कांड के दो आरोपित सन्नी और नन्हें फरार -न्यायालय ने जारी किया कुर्की और इश्तेहार का आदेश -आज ढोल बजा कर घर के बाहर चिपकाया जायेगा इश्तेहार-छेड़खानी के मामले का फरार अभियुक्त गोपाल उर्फ सन्नी भी हुआ गिरफ्तारबक्सर. अधिवक्ता प्रेम प्रकाश सिन्हा के मामले में नामजद अभियुक्तों में से एक प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ मोनू श्रीवास्तव को नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्रकाश के साथ नगर थाना पुलिस को प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव की बेटी के साथ छेड़खानी के मामले में अभियुक्त बने गोपाल श्रीवास्तव उर्फ सल्लू श्रीवास्तव को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है. गोपाल के खिलाफ महिला थाना में एक नवंबर को अधिवक्ता की बेटी ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया था जिसमें गोपाल श्रीवास्तव ने लिखित तौर पर कोई घटना न करने का आश्वासन प्रशासन को लिखित तौर पर दिया था. बावजूद इस मामले में इनके भाइयों ने अधिवक्ता को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया. गोली तो निकल गयी मगर उनकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी नशों में खिंचाव के कारण उनके चलने फिरने में परेशानी संभावित है. इस मामले में अब भी सन्नी और नन्हें फरार चल रहा है जिसके लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है.मंगलवार को गिरफ्तार हुए दोनों अभियुक्त गुप्त सूचना पर गोलंबर इलाके से गिरफ्तार किये गये.दूसरी तरफ नगर थाना प्रभारी राघव दयाल ने बताया कि न्यायालय ने मंगलवार को कुर्की जब्ती तथा इस्तेहार लगाने का आदेश जारी कर दिया है. जिसको लेकर बुधवार को तामिला किया जायेगा. ढोल बजा कर आरोपियों के घर के बाहर इश्तेहार चिपका दिये जायेंगे. और इसके बाद भी बचे अभियुक्तों ने अगर आत्मसमर्पण नहीं किया तो नगर पुलिस उनके घरों की कुर्की की कार्रवाई करेगी.फौजी के घर चोरी, जेवर उड़ायेबक्सर. नगर थाना क्षेत्र के धोबी घाट गली नंबर तीन से मीना देवी के घर से चोरों ने हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली जिसमें कपड़े, जेवर शामिल हैं. बताया जाता है कि महिला मीना देवी का बेटा शिलांग में फौज में है और महिला वहीं चली गयी थी. सोमवार को जब वह अपने घर आयी तो घर का सारा सामान गायब देखा. इसके बाद महिला ने नगर थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी.चेन चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तारबक्सर.अहिरौली में सोमवार को पंचकोसी मेले के दौरान सोने की चेन चोरी करने के मामले में इटाढ़ी प्रखंड की विसुनपुर की रहने वाली सिनझरिया देवी और नुकसानो देवी को औद्योगिक थाना की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में औद्योगिक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों महिलाएं पहचान में आयी थी और इन दोनों के खिलाफ सोने की चेन चोरी करने का मामला दर्ज कराया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >