घायल कबाड़ी दुकानदार की मौत

बक्सर : डुमरांव के नंदन गांव के रहनेवाले कबाड़ी दुकानदार की मौत रविवार को बनारस में चल रहे इलाज के क्रम में हो गयी. कबाड़ी दुकानदार श्रीभगवान साह, उसकी पत्नी लीला देवी व पांच साल के बच्चे अनुज कुमार की धारदार हथियार से रात के अंधेरे में काट कर हत्या का प्रयास किया गया था. […]

बक्सर : डुमरांव के नंदन गांव के रहनेवाले कबाड़ी दुकानदार की मौत रविवार को बनारस में चल रहे इलाज के क्रम में हो गयी. कबाड़ी दुकानदार श्रीभगवान साह, उसकी पत्नी लीला देवी व पांच साल के बच्चे अनुज कुमार की धारदार हथियार से रात के अंधेरे में काट कर हत्या का प्रयास किया गया था.

गंभीर हालत में तीनों का इलाज बीएचयू में चल रहा था, जहां रविवार को दुकानदार की मौत हो गयी. घटना के बाद शव आते ही लोगों ने चुरामनपुर के पास सड़क जाम कर करीब तीन घंटे तक यातायात को बाधित कर दिया. मौके पर बक्सर बीडीओ मनोज कुमार व सदर डीएसपी शैशव यादव ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटवाया.

पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपये का मुआवजा मिलने के बाद लोगों ने जाम को हटाया. वहीं, इस संबंध में डीएसपी शैशव यादव ने बताया घटना के बाद मोबाइल फोन के जरिये हमला करनेवालों का सुराग पाने में पुलिस लगी है.उन्होंने आश्चर्य जताया कि जाम करनेवाले एक युवक ने मोबाइल से जांच करने की बात का विरोध कर सबको हैरत में डाल दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >