हथियारों की खरीद-बिक्री करनेवाले तीन गिरफ्तार
बक्सर : बक्सर पुलिस ने हथियारों का कारोबार करनेवाले तीन धंधेबाज युवकों को शनिवार की शाम में हथियारों के साथ पकड़ा लिया. पुलिस इनकी गिरफ्तारी डिलेवर देने के दौरान की.पुलिस गश्ती में एसआइ धर्मेंद्र सिंह ने पल्सर पर सवार तीन लोगों को तेजी से भागते देखा. पुलिस को देख भागने पर शंका हुई और खदेड़ […]
बक्सर : बक्सर पुलिस ने हथियारों का कारोबार करनेवाले तीन धंधेबाज युवकों को शनिवार की शाम में हथियारों के साथ पकड़ा लिया. पुलिस इनकी गिरफ्तारी डिलेवर देने के दौरान की.पुलिस गश्ती में एसआइ धर्मेंद्र सिंह ने पल्सर पर सवार तीन लोगों को तेजी से भागते देखा.
पुलिस को देख भागने पर शंका हुई और खदेड़ कर तीनों को एमपी हाइस्कूल के पास पकड़ लिया और तलाशी के दौरान असलम अली के पास से एक देसी पिस्टल व दो नाइन एमएम की गोलियां, सौरव कुमार के पास एक देसी कट्टा व कारतूस व सौरव सिंह उर्फ पुतुल के पास भी एक देसी कट्टा व एक कारतूस पुलिस ने बरामद किया.
प्रेसवार्ता में डीएसपी शैशव यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि हथियार बेचने के लिए वे जा रहे थे और तीनों हथियारों की खरीद-बिक्री का धंधा करते हैं. नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल ने बताया कि वीर कुंवर सिंह चौक पर गश्ती व वाहन चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली है. असलम अली सब्जी मंडी नयी बाजार, सौरव कुमार राम बाग का व सौरव सिंह वीर कुंवर सिंह कॉलोनी का रहनेवाला है.