चलती जीप की छत से युवक गिरा

बक्सर : जिले में यात्री वाहनों पर ओवरलोडिंग का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है़ वाहनों पर ओवरलोडिंंग से कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है़ रविवार के दिन में बक्सर से सिकरौल जाने के क्रम में एक ऐसी ही घटना घटी़ एक सवारी जीप की छत पर बैठे यात्रियों में एक यात्री […]

बक्सर : जिले में यात्री वाहनों पर ओवरलोडिंग का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है़ वाहनों पर ओवरलोडिंंग से कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है़ रविवार के दिन में बक्सर से सिकरौल जाने के क्रम में एक ऐसी ही घटना घटी़ एक सवारी जीप की छत पर बैठे यात्रियों में एक यात्री जीप की छत से चलती गाड़ी से नीचे गिर पडा़ किस्मत अच्छी रही कि युवक को मामूली चोट आयी.

घटना बक्सर से सिकरौल जानेवाले बड़ी नहर पर हुई. पटवन को लेकर किसानों ने सड़क पर डाले प्लास्टिक पाइप की सुरक्षा के लिए मिट्टी का सपोर्ट दोनों किनारों पर दे दिया था, तेज रफ्तार से आ रही जीप के चालक ने एका-एका ब्रेकर देख कर ब्रेक लगा दिया, जिसे जीप की छत पर बैठा एक युवक गिर गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >