बक्सर : आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले के श्री चुन्दी रंगनायतुलू इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़नेवाले बिहारी छात्रों ने कहा है कि उन्हें पिछले आठ महीने से कॉलेज प्रबंधन प्रताड़ित कर रहा है, जिससे बिहार के सारे छात्र परेशानी ङोल रहे हैं.
एक साल तक तो कॉलेज में पढ़ाई ठीक-ठाक चलता है, मगर अब परेशान किया जा रहा है. बिहारी छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है. कॉलेज प्रबंधन न तो खाना दे रहा है और न ही पानी. छात्रों का कहना है कि बिहार सरकार के विज्ञापन देख कर कि बिहार के छात्र देश के किसी कोने में जानकर पढ़ सकते हैं, उन्होंने एडमिशन लिया.
