चक्की़ : प्रखंड के जवहीं दियर के युवक का शव गुरुवार को सऊदी अरब से उसके गांव पहुंचा. शव के आते ही माहौल गमगीन हो गया. मृतक संजय यादव अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए सऊदी अरब में रह कर नौकरी करता था.
घर का बड़ा बेटा होने के कारण पूरे परिवार के भरण-पोषण का दारोमदार संजय पर ही था. उसके परिवार में माता-पिता, पत्नी और चार बेटियां हैं. मृतक की पत्नी सीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. रोते-रोते वह बार-बार दुहरा रही थी कि अब चारों बेटियों की शादी व पढ़ाई लिखाई को करायेगा.
मृतक के पिता भोला यादव ने बताया कि एक माह पहले ही उसके साथ काम करनेवाले एक दोस्त ने फोन कर संजय के मौत की सूचना दी थी, उसने बताया कि मृतक संजय यादव की मौत हार्ट अटैक के कारण हो गयी थी.
