वार्डो की सफाई के लिए कल निकलेगी निविदा

बक्सर : शहर की सफाई को दुरुस्त करने को लेकर नगर पर्षद में 22 अगस्त को निविदा खोला जायेगा. संवेदकों ने 17 अगस्त को ही इसके लिए निविदा डाल चुके हैं. निविदा पाने के लिए विभाग के शर्तो पर तीन संवेदकों ने निविदा डाला है. संबंधित संवेदक या एनजीओ को अभिरुचि की अभिव्यक्ति के तहत […]

बक्सर : शहर की सफाई को दुरुस्त करने को लेकर नगर पर्षद में 22 अगस्त को निविदा खोला जायेगा. संवेदकों ने 17 अगस्त को ही इसके लिए निविदा डाल चुके हैं.

निविदा पाने के लिए विभाग के शर्तो पर तीन संवेदकों ने निविदा डाला है. संबंधित संवेदक या एनजीओ को अभिरुचि की अभिव्यक्ति के तहत नगर के 34 वार्डो के मुख्य पथों, सहायक पथों, संपर्क पथों, गलियों एवं नालों की सफाई और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कराना होगा. यह टेंडर वर्ष 2015-16 के लिए है.

एलक्ष्डी लाइट लगाने के
लिए खुला टेंडर
बक्सर नगर पर्षद में गुरुवार को एलक्ष्डी लाइट लगाने को लेकर टेंडर खुला. पूर्व निर्धारित तिथि के तहत संवेदकों ने शहर में तीन सौ एलक्ष्डी लाइट लगाने के लिए विभाग ने कोटेशन जमा किया.
यह प्रक्रिया तीन बजे अपराह्न् से शुरू हुई. कुल नौ संवेदकों ने अलग-अलग कंपनियों के टेंडर को डाला है. कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि नौ लोगों द्वारा डाले गये टेंडर को खोल लिया गया है, पर किसे दिया जायेगा इसका फाइनल चार से पांच दिनों में कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि पहले कंपनियों के न्यूनतम कोटेशन को देखा जायेगा, फिर अंतिम रूप से नप की चेयरमैन शकुंतला देवी फाइनल करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >