पहले दिन बिका 41 ग्राम सोना

बक्सर : रविवार की बंदी व एटीएम के खराब होने से अक्षय तृतीय के अवसर पर डाकघर में सोने की खरीदारी करने आये कुछ लोगों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा. डाक विभाग द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर सोने की खरीदारी पर साढ़े सात प्रतिशत की विशेष छूट दिये जाने से विभाग में ग्राहकों […]

बक्सर : रविवार की बंदी व एटीएम के खराब होने से अक्षय तृतीय के अवसर पर डाकघर में सोने की खरीदारी करने आये कुछ लोगों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा.
डाक विभाग द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर सोने की खरीदारी पर साढ़े सात प्रतिशत की विशेष छूट दिये जाने से विभाग में ग्राहकों की काफी भीड़ दिखी. डाकघर सुबह 9.30 बजे से शाम छह बजे तक खुली रही.

इस दौरान दर्जनों ग्राहक सोने की खरीदारी करने आये, लेकिन रविवार होने के कारण बैंक व एटीएम बंद रहने के कारण कई ग्राहकों को मायूस लौटना पड़ा. ग्राहक त्रिवेणी मिश्र, राम विलास मिश्र, अजय कुमार आदि ने बताया कि सोने की खरीदारी के लिए विभाग में गये तो पता चला कि सोने की खरीदारी सिर्फ कैश से की जा रही है. बंदी व एटीएम के खराब होने के कारण वे सोने की खरीदारी नहीं कर पाये.

* बंदी व एटीएम की खराबी से मायूस हुए ग्राहक
* साढ़े नौ बजे से छह बजे तक हुई खरीदारी
* सिर्फ कैश से है खरीदारी की सुविधा

* अक्षय तृतीया के अवसर पर विभाग ने पहले दिन एक ग्राम का सिक्का एक, पांच ग्राम का चार, दस ग्राम का दो. कुल मिला कर 41 ग्राम सोना बेचा है.
एके मिश्र
हेड पोस्टमास्टर, डाकघर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >