मुख्यमंत्री ने कहा, 16 अगस्त को शहीदों का होगा राजकीय समारोह

डुमरांव : उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा मंच पर बक्सर के डीएम रमण कुमार से दो मिनट तक बातचीत की और अपने संबोधन में डुमरांव के अमर शहीदों के सम्मान में पुराना थाना के समीप अमर शहीदों के आदमकद प्रतिमा लगाने व 16 अगस्त को राजकीय समारोह मनाने की औपचारिक घोषणा […]

डुमरांव : उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा मंच पर बक्सर के डीएम रमण कुमार से दो मिनट तक बातचीत की और अपने संबोधन में डुमरांव के अमर शहीदों के सम्मान में पुराना थाना के समीप अमर शहीदों के आदमकद प्रतिमा लगाने व 16 अगस्त को राजकीय समारोह मनाने की औपचारिक घोषणा की.
वहीं, वीर कुंवर सिंह कृषि कॉलेज के परिसर में कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा लगाने की घोषणा की. वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय के नवनिर्मित 14 भवनों का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. मंच पर कृषि मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >