बक्सर/केसठ : प्रखंड के नया बाजार लाला टोली मुहल्ला स्थित प्राचीन समय के बने मंदिर में शुक्रवार को पानी पीने की अफवाह आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी. लोग अपने घर से चम्मच और गिलास में पानी भर कर मंदिर की ओर दौड़ पड़े. भगवान शंकर को पानी पिलाने के लिए मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुष पहुंच गये और चम्मच से पानी पिलाने लगे.
मंदिर के पुजारी शशि भूषण दुबे ने बताया कि मंदिर में दोपहर के बाद साफ-सफाई किया जा रहा था तभी एक श्रद्धालु महिला पानी लेकर भगवान शंकर को चम्मच से पिलाने लगी और इसकी खबर गांव में चारों तरफ फैल गयी और लोगों को मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया.
