अधिक बिल आने का किया विरोध
बक्सर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा बिजली की अधिक बिल की समस्या को लेकर सड़क जाम किया गया और बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी गयी कि अगर बिजली बिल की गड़बड़ी बंद नहीं हुई तो पदाधिकारियों के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा.
चक्का जाम का नेतृत्व राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी मुरारी मिश्र ने किया. उनका कहना था कि उपभोक्ताओं को जरूरत से अधिक गड़बड़ बिल मिल रहे हैं. नियमित 200-400 रुपये की बिजली जलाने वाले उपभोक्ताओं को 30 हजार-40 हजार का बिल मिल रहा है. नुआंव पंचायत में बीबी गंज गांव आता है वहां बिजली विभाग लगातार बिल दे रहा है. जाम में गोलू, मुनेली, रमेश, सुरेश, विनय, शंभू, रानू, सोनू, चंदन, दिनेश, राहुल, पवन, मनीष आदि शामिल थे.
