सड़क से पानी नहीं हटा, तो रोप दिया बिचड़ा

बक्सर : नगर से सटे पीसी कॉलेज सड़क पर जलजमाव से परेशान स्थानीय नागरिकों ने सड़क पर ही शनिवार को धान की रोपनी कर दी. जलजमाव से पीसी कॉलेज के छह हजार छात्र-छात्राएं व क्षेत्र में रहनेवाले पांच हजार लोग परेशान हैं. ज्ञात हो कि इस सड़क पर जलजमाव की खबर प्रभात खबर में प्रमुखता […]

बक्सर : नगर से सटे पीसी कॉलेज सड़क पर जलजमाव से परेशान स्थानीय नागरिकों ने सड़क पर ही शनिवार को धान की रोपनी कर दी. जलजमाव से पीसी कॉलेज के छह हजार छात्र-छात्राएं व क्षेत्र में रहनेवाले पांच हजार लोग परेशान हैं. ज्ञात हो कि इस सड़क पर जलजमाव की खबर प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी.
यह कदम स्थानीय लोगों द्वारा जिला प्रशासन समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षापूर्ण रवैया के खिलाफ उठाया गया है. इस मार्ग से ही प्रणव चटर्जी महाविद्यालय का जुड़ाव है, जिसमें करीब छह हजार के आसपास छात्रों का नामांकन है, जिसमें से करीब दो सौ से तीन सौ छात्र प्रतिदिन पढ़ाई करने के लिए आते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >