राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात एक फिर बड़ा हादसा होने से बच गया. निकृष गांव से महज 200 मीटर की दूरी पर बसा एक छोटा कसबा है, जहां लोग अपनी झोंपड़ी लगा कर रहते हैं.
शुक्रवार की रात चौसा की तरफ से जा रहा ट्रक इस कसबा के उमाशंकर सिंह और रामाकांत सिंह की झोंपड़ी में प्रवेश कर गया. ट्रक के प्रवेश करते ही झोंपड़ी का मकान ध्वस्त हो गया और जोर की आवाज हुई. दुघर्टना होते ही चारों ओर हल्ला मच गया. घटना के बाद राजपुर थाना को स्थानीय लोगों ने सूचना दी.
शनिवार की सुबह मौके पर पहुंच पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत करा पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने के बाद ट्रक व चालक को छोड़ दिया. संयोग था कि रात्रि समय सभी लोग अपने झोंपड़ी से बाहर गरमी के कारण सो रहे थे. नहीं, तो बड़ा हादसा हो जाता.
