डुमरांव राज परिवार की गिरफ्तारी पर रोक

बक्सर, कोर्ट : डुमरांव राज अस्पताल में मारपीट के मामले को लेकर दाखिल प्राथमिकी में मंगलवार को अग्रिम जमानत की सुनवाई की गयी. गौरतलब हो कि युवराज चंद्र विजय सिंह, शिवांग मानविजय सिंह के अलावा डुमरांव राज के तीन व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें अग्रिम जमानत के मामले पर मंगलवार को जिला एवं […]

बक्सर, कोर्ट : डुमरांव राज अस्पताल में मारपीट के मामले को लेकर दाखिल प्राथमिकी में मंगलवार को अग्रिम जमानत की सुनवाई की गयी. गौरतलब हो कि युवराज चंद्र विजय सिंह, शिवांग मानविजय सिंह के अलावा डुमरांव राज के तीन व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज की थी,
जिसमें अग्रिम जमानत के मामले पर मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में सुनवाई की. इस संबंध में राज के अधिवक्ता डॉ कामोद सिंह ने बताया कि न्यायालय द्वारा आगामी 25 जुलाई तक पुलिस से डायरी की मांग की गयी है, तब तक न्यायालय द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >