बक्सर/डुमरांव : माह ए रमजान के रोजा के लिए बच्चे भी काफी खुश हैं. लोगों का कहना है कि रोजा रखने से अल्लाह पाक गुनाहों को माफ कर देते हैं.शुक्रवार को मुसलिम समुदाय के लोगों ने नगर के विभिन्न मसजिदों में जुमे की नमाज अदा की और अल्लाह से अपनी गुनाहों को माफ करने की गुजारिश की.
नगर के बड़ी मसजिद, जामा मसजिद सहित अन्य मसजिदों में बारिश के बावजूद नमाजियों की तादाद बनी रही. रमजान में नमाज को लेकर बड़े, बुजुर्ग, युवा व बच्चों में उत्साह देखा गया. ईद को लेकर गोला रोड में सेवइयां, खजूर, बिस्कुट के अलावे फलों की दुकानें पूरी तरह सजी हैं. वहीं, महिलाएं भी खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंच रही हैं. बच्चे नये-नये कपड़े खरीद कर काफी उत्साहित हैं.
