बक्सर : व्यवहार न्यायालय में मंगलवार को एक वकील व याचिकाकर्ता के बीच मारपीट हो गयी, जिसमें याचिकाकर्ता रामरेखा घाट निवासी शराफत हुसैन जख्मी हो गया. इस संबंध में शराफत हुसैन ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर एक आवेदन दिया है.
अपने आवेदन में पीड़ित पक्ष ने कहा कि मंगलवार की दोपहर जब वह कोर्ट में अपने वकील शशिकांत उपाध्याय से किसी केस की पैरवी में गया था, तभी भी कोर्ट में मौजूद अधिवक्ता मो. फरीद ने उसके साथ मारपीट की. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
