ट्रक से कुचल कर युवक की गयी जान

चौसा (बक्सर) . मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बक्सर सासाराम मुख्य मार्ग से खिलाफतपुर गांव को जाने वाली सड़क पर बुधवार की मध्य रात ट्रक की चपेट में आने से सड़क के किनारे सो रहे 30 वर्षीय रामजी शर्मा की मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रकचालक ट्रक लेकर फरार हो गया. थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार […]

चौसा (बक्सर) . मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बक्सर सासाराम मुख्य मार्ग से खिलाफतपुर गांव को जाने वाली सड़क पर बुधवार की मध्य रात ट्रक की चपेट में आने से सड़क के किनारे सो रहे 30 वर्षीय रामजी शर्मा की मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रकचालक ट्रक लेकर फरार हो गया. थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि ट्रक उक्त मार्ग पर बैक कर रहा था, तभी सड़क के किनारे सोये व्यक्ति की ट्रक से कुचल कर मौत हो गयी. वह उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिला स्थित रसूलपुर गांव का रहने वाला था, जो घूम-घूम कर लोहे के बरतनों की मरम्मत किया करता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >