बक्सर . राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग कार्यक्रम हुए. इटाढ़ी रोड स्थित महात्मा गांधी महाविद्यालय में प्राचार्य श्रवण तिवारी की अध्यक्षता में जयंती मनायी गयी. इस मौके पर मुख्य अतिथि सत्यदेव प्रसाद ने तैल चित्र पर माल्यार्पण कर समरस समाज की स्थापना पर बल दिया. इस मौके पर प्रो. शंशाक शेखर, निर्मल कुमार सिंह, उमाशंकर पांडेय, केसरी कुमार राय, अनुपमा कुमारी, गायत्री देवी, सुधांशु चतुर्वेदी, पंकज पाठक, भूपेंद्र सिंह, प्रभाकर उपाध्याय आदि उपस्थित थे. नगर भवन में जिला तैलिक साहु समाज की ओर से जयंती पर स्वजातीय परिवार मिलन समारोह हुआ. अध्यक्षता सभा के जिलाध्यक्ष अनंत प्रसाह साहु व मंच संचालन प्रवक्ता सीताराम शास्त्री ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय तैलिक साहु राठौर महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष अरविंद गांधी ने किया. कार्यक्रम में रणविजय साहु, सुरेश कुमार साहु, काशीनाथ साह, लक्ष्मी प्रसाद, कन्हैया प्रसाद रंजन, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे. वहीं, युवा कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक स्थित पार्टी कार्यालय में जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया. समारोह की अध्यक्षता अमित द्विवेदी व संचालन राहुल चौबे ने किया. युवाओं ने महात्मा गांधी के सपने को साकार करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन रोहित दूबे ने किया. कार्यक्रम में नागेश दत्त पांडेय, अजय ओझा, अजय चौबे, विकास द्विवेदी, विमलेश पासवान आदि ने भाग लिया. सरस्वती बालिका विद्या मंदिर बड़ा बाजार में लायनेस क्लब ऑफ बक्सर वीजन के अध्यक्ष माधुरी सिंह द्वारा जयंती पर भाषण प्रतियोगिता व कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के विजयी छात्र-छात्रओं को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के एचएन सिंह, मिथलेश राय और शंकर प्रसाद सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अनिरूद्ध पांडेय ने की. संचालन कामेश्वर पांडेय ने किया. कौमी एकता दल के जिलाध्यक्ष रिंकू यादव की अध्यक्षता में जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में विमल कुमार सिंह, लक्ष्मण उपाध्याय, अमित सिंह यादव, मेराज खां आदि उपस्थित थे. कवलदह पोखर परिसर में आयोजित गोष्ठी में एसडीओ अवधेश कुमार आनंद, सत्यप्रकाश राय, जिला पार्षद डॉ मनोज कुमार यादव आदि ने विचार रखे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष जंग बहादुर राजपुरिया और संचालन राम नारायण ने किया. वहीं गांधी विचार मंच, जन शिक्षण संस्थान की ओर से जयंती समारोह का आयोजन किया गया.
याद किये गये बापू व शास्त्री जी, हुए कार्यक्रम
बक्सर . राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग कार्यक्रम हुए. इटाढ़ी रोड स्थित महात्मा गांधी महाविद्यालय में प्राचार्य श्रवण तिवारी की अध्यक्षता में जयंती मनायी गयी. इस मौके पर मुख्य अतिथि सत्यदेव प्रसाद ने तैल चित्र पर माल्यार्पण कर समरस समाज की स्थापना […]
