200 पाउच शराब के साथ युवक गिरफ्तार

सिमरी (बक्सर) . सिमरी थाना क्षेत्र के नियाजीपुर बाजार के समीप मंगलवार को पुलिस ने छापामारी कर 200 पाउच शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की है. पुलिस के अनुसार, दुल्लहपुर का मनोज खरवार नियाजीपुर बाजार में शराब बेचने का काम करता था. 200 पाउच […]

सिमरी (बक्सर) . सिमरी थाना क्षेत्र के नियाजीपुर बाजार के समीप मंगलवार को पुलिस ने छापामारी कर 200 पाउच शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की है. पुलिस के अनुसार, दुल्लहपुर का मनोज खरवार नियाजीपुर बाजार में शराब बेचने का काम करता था. 200 पाउच शराब मोटरसाइकिल पर लाद कर ले जाने की सूचना मिलते ही तिलक राय हाता ओपी प्रभारी राजेश कुमार ने मनोज खरवार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है. इस मामले में सिमरी थाने में पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >