प्रभार नहीं देने पर बंद होगा खाते का संचालन

ब्रrापुर (बक्सर) : जिले के वरीय अधिकारियों के आदेश के बाद भी प्रखंड के 14 मध्य विद्यालयों के कनीय शिक्षकों ने वरीय शिक्षकों को प्रभार नहीं सौंपा है. इससे विद्यालयों में पठन-पाठन के साथ अन्य कार्य बाधित हो रहा है. जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने […]

ब्रrापुर (बक्सर) : जिले के वरीय अधिकारियों के आदेश के बाद भी प्रखंड के 14 मध्य विद्यालयों के कनीय शिक्षकों ने वरीय शिक्षकों को प्रभार नहीं सौंपा है. इससे विद्यालयों में पठन-पाठन के साथ अन्य कार्य बाधित हो रहा है. जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने कनीय प्रभारियों को तीन अक्तूबर तक अपने विद्यालय का प्रभार वरीय शिक्षकों को सौंपने का निर्देश दिया है. प्रभार नहीं देने की स्थिति में खाता संचालन पर रोक लगाने की चेतावनी दी है. उल्लेखनीय है कि प्रखंड के 36 ऐसे विद्यालय थे, जहां कनीय शिक्षक विद्यालय के प्रभार में थे. अधिकारियों के आदेश के बावजूद भी कई शिक्षकों ने वरीय शिक्षक को प्रभार नहीं सौंपा है, लेकिन शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश के बाद कुछ कनीय शिक्षकों ने वरीय शिक्षकों को प्रभार सौंप दिया है. वहीं 14 मध्य विद्यालयों में अब भी कनीय शिक्षक प्रभार संभाले हुए हैं. कई वरीय शिक्षकों ने विभिन्न पदाधिकारियों तक लिखित शिकायत की. इसके आलोक में स्थानीय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने आदेश जारी किया है. कनीय शिक्षकों द्वारा वरीय शिक्षकों को प्रभार नहीं दिये जाने पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >