छात्रओं ने बांधा समां

बक्सरः रोटरी क्लब की ओर से संचालित रोटरी सहेली सेंटर का नौवां वार्षिकोत्सव सेंटर के प्रांगण में आयोजित की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी के अध्यक्ष राजरौशन यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन प्रभंजन भारद्वाज ने किया. वार्षिकोत्सव पर वंदना ने गणोश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत की. प्रियंबदा ने कजरी गीत पेश […]

बक्सरः रोटरी क्लब की ओर से संचालित रोटरी सहेली सेंटर का नौवां वार्षिकोत्सव सेंटर के प्रांगण में आयोजित की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी के अध्यक्ष राजरौशन यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन प्रभंजन भारद्वाज ने किया. वार्षिकोत्सव पर वंदना ने गणोश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत की. प्रियंबदा ने कजरी गीत पेश किया. वहीं बबिता मधु व आशीष ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी. समारोह में रोटरी क्लब से जुड़े आशुतोष कुमार सिंह, डॉ वीके सिंह, डॉ सीएम सिंह, शीला उपाध्याय ने गीत प्रस्तुत कर सभी को मुग्ध कर दिया.

फिरदौस फातिमा ने हास्य कविता प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब हंसाया. नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर मधु, तब्बसुम, श्वेता व श्रेया ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया. प्रस्तुत की गयी झांकियों में सोनाली को प्रथम पुरस्कार, रिचा भारद्वाज को द्वितीय व श्रेया को तृतीय पुरस्कार मिला. वाद्य यंत्र पर कलाकारों का साथ संजीव तिवारी, देवेश दूबे, संतोष शर्मा, राकेश ने साथ दिया. कार्यक्रम के सफल आयेाजन में सत्येंद्र कुमार सिंह, आशुतोष अस्थाना, कृष्णानंद सिंह, प्रदीप कुमार, शाहिल, चंदन गुप्ता, अनूप, गिरीश नंदन, चंदन कुमार, सोनू व आशीष ने अपना योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >