पीरो : अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी तिवारीडीह गांव में अवस्थित एक पोल्ट्री फॉर्म में सोमवार को अचानक आग लग जाने के कारण मुर्गियां और हजारों चूजे समेत लगभग चार लाख रुपये मूल्य के सामान जल कर राख हो गय़े पोल्ट्री फॉर्म में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है़
स्थानीय लोगों में अज्ञात लोगों द्वारा जान बूझ कर आग लगाये जाने की भी चर्चा है़ पीड़ित अजय रवानी की ओर से इस मामले में अगिआंव बाजार थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया है़
बताया जाता है कि खैरी तिवारीडीह निवासी कुंजबिहारी रवानी के पुत्र अजय रवानी पोल्ट्री फॉर्म चलाने का धंधा कर रहे थ़े
सोमवार की सुबह करीब दस बजे अचानक पोल्ट्री फॉर्म से आग की लपटे उठती देख अजय रवानी के अलावा आसपास मौजूद ग्रामीण उस ओर दौड़ पडे
ग्रामीणों काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा पोल्ट्री फार्म, उसमें मौजूद मुर्गियां और चूजे, सोलर, बैट्री व अन्य कीमती सामान समेत लगभग चार लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो चुकी थी़ इस अगलगी की घटना के बाद पीड़ित अजय रवानी परिवार समेत सड़क पर आ गये हैं़ भाजपा नेता हरिजी तिवारी समेत कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना की जांच कराने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिये जाने की मांग प्रशासन से की है.
