बक्सर, कोर्ट : शनिवार को न्यायालय में जिस समय भूकंप का झटका महसूस किया गया, उस समय जिला जज हरेंद्र नाथ तिवारी अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक कर रहे थे. तभी अचानक जोर-जोर से भूकंप का झटका महसूस होने लगा.
इसके बाद तेजी के साथ सभी न्यायिक अधिकारी एवं अन्य सदस्य बाहर हाते में तेजी से निकल गये. साथ ही कई अधिवक्ताओं ने भी बिल्डिंग से तेजी से बाहर निकलने. बाद में भूकंप शांत होने के बाद लोग सहमे हुए अपने-अपने चैंबरों की तरफ बढ़ गये. वहीं, कार्य समय तक लोग दहशत में रहते हुए ही कार्य किये. इस संबंध में न्यायालय प्रशासन से जुड़े केके ओझा ने बताया कि भवन में किसी तरह की भूकंप से किसी तरह की क्षति नहीं हुई है.
