बक्सर. राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्यो की समीक्षा मंगलवार को जिलाधिकारी ने की और कहा कि राजपुर, चौसा और ब्रrापुर प्रखंडों में 27307 स्मार्ट कार्ड का वितरण कर दिया गया है . अपरिहार्य कारणों से कई स्मार्ट कार्ड का वितरण लंबित रह गया है, फिर से चार-पांच दिनों के अंदर वितरण कार्य शुरू किया जायेगा. उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियां अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक से नहीं कर रही हैं, जो दुखद है. इस संबंध में 25 अप्रैल को कार्यशाला भी विभिन्न अस्पतालों में आयोजित की जायेगी, ताकि स्मार्ट कार्डो के वितरण की समीक्षा की जा सके. उन्होंने कहा कि मां शिवरात्रि अस्पताल, ग्लोबल विश्वामित्र अस्पताल, डॉ अनारकली चैरिटेबुल अस्पताल, जीवन ज्योति अस्पताल, हरिजी सुविधा अस्पताल तथा सदर अस्पताल, बक्सर व अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव में यह व्यवस्था की गयी है.
स्मार्ट कार्ड से इलाज के लिए सात अस्पतालों का चयन
बक्सर. राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्यो की समीक्षा मंगलवार को जिलाधिकारी ने की और कहा कि राजपुर, चौसा और ब्रrापुर प्रखंडों में 27307 स्मार्ट कार्ड का वितरण कर दिया गया है . अपरिहार्य कारणों से कई स्मार्ट कार्ड का वितरण लंबित रह गया है, फिर से चार-पांच दिनों के अंदर वितरण कार्य शुरू किया […]
